भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम अचानक लापता हो गई। परिजनों के साथ ही पूरे गांव के लोगों ने खोजगीन शुरू कर दी। बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए उतई पुलिस भी बच्ची की तलाश में लग गई। काफी खोजबीन के बाद एक खंडहरनुमा जगह पर बंद बोरे में बच्ची मिली। बोरी खोलने पर देखा गया कि बच्ची का मुंह तकिया कव्हर से बंधा हुआ था। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा में एक पांच वर्षीय बच्ची गुम हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह 11 बजे स्कूल से आने के बाद अपनी दादी से पैसे लिए और दुकान चली गई। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों के साथ गांववालों ने भी खोजबीन शुरू की। इसबीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने कुएं के किनारे खंडहर नुमा जगह झाड़ियों में अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा। बोरी खोलकर देखा तो बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा था। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची काफी घबराई हुई है। उसका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि उसके साथ क्या हुआ है।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर बच्ची को बोरे में बांधकर घर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया था। बच्ची के लापता होने और उसके बंद बोरे में मिलने से गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग उतई थाने पहुंच गए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का हंगामा देख पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और बारीकी से जांच की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर क्या हुआ। इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सांसद विजय बघेल पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मिलकर बच्ची के स्वस्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सांसद ने कहा कि बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। भगवान की कृपा है कि बच्ची जिंदा है। मामले में जो भी दोषी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
The post दुर्ग में मासूम से हैवानियत का प्रयास, बंद बोरे में मिली पांच साल की बच्ची… तकिया कवर से बंधा था मुंह appeared first on ShreeKanchanpath.




