Blog

खारून में डूबा युवक : पिकनिक मनाने गए थे 12 दोस्त, नहाने के दौरान हादसा… 12 घंटे बाद मिला शव

भिलाई। खारून नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुए हादसे के बाद सोमवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान टोमेश ध्रुव पिता चुन्नू लाल ध्रुव (22) रूप में हुई है। युवक देवपुरी कमलविहार रायपुर का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना अमलेश्वर के ग्राम जमराव स्थित खारून नदी के पास 12 दोस्त पिकनिक मनाने गए। शाम को सभी दोस्त नहाने लगे। इस दौरान टोमेश ध्रुव तेज बहाव में बहता चला गया।  इसके बाद अफरा तफरी मच गई। इसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे सर जी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

portal add

काफी तलाश के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण रेस्क्यू को रोक दिया गया और दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। सुबह 5 बजे एसडीआरएफ ने पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग चार घंटे की तलाश के गाद सुबह 9:05 बजे युवक का शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ ​के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल द्वारा तेज बहाव वाले पानी से शव का बाहर निकाला। ​ युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रेस्क्यू दल में ​प्रभारी ईश्वर खरे, चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, हबीब खान, राजू महानंद, आशीष, गोपी, थानेश्वर, चंद्रप्रकाश और भानुप्रताप शामिल रहे।

The post खारून में डूबा युवक : पिकनिक मनाने गए थे 12 दोस्त, नहाने के दौरान हादसा… 12 घंटे बाद मिला शव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button