Blog

Durg Breaking : धमधा की सोसाइटी से 80 बोरा धान पार, पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिती से 80 बोरी धान चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में सोमवार को समिति के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 बोरी धान व एक बाइक जब्त किया गया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिती ग्राम घोटा के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि धान खरीदी केन्द्र ग्राग हिरेतरा में 14 नवंबर से थान खरीदी शुरू हुई। किसानो का धान खरीदी कर धान के बोरो को लाट के रूप में यही खरीदी केन्द्र में रखते है। एक लाट में करीचन 2500 बोरो की संख्या रहता है। 13.12.2024 के शाम करीब 06.00 बजे लाट में रखे थान बोरो के मिलान करने के बाद मंडी के चौकीदारों को बताकर में आफिस काम से दूसरे सुसाइटी ग्राम घोटा धान खरीदी केन्द्र चला गया। 16 दिसंबर को को सुबह 08.30 बजे लॉट का निरीक्षण करने पर से एक लाट में धान बोरा की दो तीन लाईन कम दिखाई दिया। मिलान करने पर पता चला कि 2500 बोरा में से करीब 80 बोरा धान नहीं था। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को दी गई। 13 दिसंबर की शाम 6  बजे से 16 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे के मध्य धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में रखे थान बोरो की एक लाट में से करीब 80 बोरा धान कीमती करीबन 73600 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

शिकायत के बाद विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही करण पारधी पिता राजेन्द्र पारधी उम्र 21 साल निवासी घटिया खुर्द थाना नंदिनी नगर हाल मुकाग ग्राम बिरनापुर जिला दुर्ग तथा रघुपारधी पिता पंचू पारधी उम्र 19 साल निवासी विरझापुर थाना धमथा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथी प्रकाश पारधी, चंदन पारधी, गोविंद पारधी, नंदू पारधी के साथ मिलकर धान चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी करण पारधी एवं रघु पारधी के कब्जे से पांच बोरा धान एवं घान चोरी के लिये प्रयुक्त वाहन एफ डिलक्स बिना नंबर कीमती 20000 जब्त किया गया है। आरोपियो को जुर्म चोरी करना पाये जाने से दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है। अन्य फरार आरोपियो की पता तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज साहू थाना प्रभारी, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, प्र आरक्षक छोटे लाल यादव, आरक्षक प्रशांत कुमार साहू, दिनेश डहरिया, विमल साहू, अरूण चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

The post Durg Breaking : धमधा की सोसाइटी से 80 बोरा धान पार, पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button