जम्मू। आधी रात घर में लगी आग के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा जम्मू-कश्मीर के कठुआ की है। सभी की मौत दम घुटने से हुई है। छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग बेसुध हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कठुआ के शिवा नगर में रिटायर्ड डीएसपी अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) के घर देर रात आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। जिस समय आग लगी घर पर रिटायर्ड डीएसपी का पूरा परिवार था। आग लगने के बाद दम घुटने से रिटायर्ड डीएसपी अवतार कृष्ण सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बेसुध बताए जा रहे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन लोगों को घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रेस्क्यू के दौरान एक पड़ोसी भी घायल हुआ। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। मृतकों में गंगा भगत पुत्री भारत भूषण (17) निवासी शहीदी चौक कठुआ, दानिश भगत पुत्र भरत भूषण (15) निवासी शहीदी चौक कठुआ, अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) निवासी वार्ड नंबर 16 शिव नगर कठुआ, बरखा रैना पुत्री अवतार कृष्ण (25) निवासी शिव नगर कठुआ, तकाश रैना पुत्र अवतार कृष्ण (03) निवासी शिव नगर कठुआ व अदविक रैना पुत्र संदीप कौल (04) निवासी जगती नगरोटा जम्मू शामिल हैं। वहीं स्वर्णा पत्नी अवतार कृष्ण (61) निवासी शिव नगर कठुआ, नीतू पत्नी भरत भूषण (40) निवासी शहीदी चौक कठुआ, अरुण कुमार पुत्र सैन चंद (15) निवासी बटोटे रामबन व केवल कृष्ण पुत्र मनसा राम (69) वर्ष निवासी शिव नगर कठुआ घायल हुए हैं।
The post Tragic accident : मकान में लगी आग, दम घुटने से रिटायर्ड डीएसपी सहित छह लोगों की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.