Blog

NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रविवार को पुलिस लाइन दुर्ग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस लाइन दुर्ग में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

portal add

बता दें नीट री एग्जाम के परिणाम एक दिन पहले जारी किए गए। परीक्षा में दुर्ग जिले के पांच छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें अभिनाश  651 अंक, आर्नव  629 अंक, भव्यांश 597 अंक,  नूरी शफ़त 534 अंक व मो अरशद ने 479 अंक प्राप्त किए। इन सभी का दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मान किया गया।  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि सतत प्रयास, आत्मविश्वास एवं अनुशासित जीवनशैली सफलता की कुंजी है तथा पुलिस विभाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

दुर्ग पुलिस विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील करती है कि वे अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति करें। समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनन्दन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा तथा सूबेदार रक्षित केंद्र कविता साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button