Blog

श्रावणी मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ

भिलाई। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी जिससे यहां के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

portal add

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 01.08.2026 से 29.08.2026 तक प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया (06:28/06:30), डोंगरगढ़ (07:30/07:32), राजनांदगांव (07:58/08:00), दुर्ग (08:35/08:37), रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा (10:35/10:37), बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा (12:41/12:43), रायगढ़ (13:51/13:53), बेलपहाड़ (14:29/14:31), ब्रजराजनगर (14:40/14:42) एवं अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर (23:50/23:52), बेलपहाड़ (00:01/00:03), रायगढ़ (00:55/00:57), चांपा (02:15/02:17), बिलासपुर (03:20/03:30), भाटापारा (04:18/04:20), रायपुर(05:20/05:25), दुर्ग (06:20/06:22), राजनांदगांव (06:48/06:50), डोंगरगढ़ (07:15/07:17), गोंदिया (08:25/08:27) होते हुए अगले दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रा के लिए इस विशेष ट्रेन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के निर्धारित समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित करें।

The post श्रावणी मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button