भिलाई। साइबर ठगी की अवैध राशि के लेनदेन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर ठगी की राशि के अंतरण में सहयोग कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। आरोपियों के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 318(2), 318(3), 318(4) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं अंतरण के लिए कर रहे थे।
जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी कमीशन प्राप्त करने के उद्देश्य से आम नागरिकों से उनके बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित कर छिपाने के लिए किया जाता था। विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि संबंधित खाताधारकों ने ₹2,000 से ₹10,000 तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खाते एवं बैंकिंग दस्तावेज अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए।
प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर रविवार को कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी कमीशन के लालच में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। साइबर अपराधी इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के अंतरण, निकासी एवं स्रोत छिपाने के लिए करते थे। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक खाता किराए पर देना अथवा किसी अन्य को उपयोग हेतु उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है तथा संबंधित खाताधारक वैधानिक कार्यवाही के दायरे में आते हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- लक्की खुटेल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।
- भारत गिरी, उम्र 25 वर्ष, गौतम नगर, सुपेला।
- भोज ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।
- चोमन साहू, उम्र 27 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।
- कमलेश देशलहरे, उम्र 24 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।
- रमाकांत साहू, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मचान्दुर, थाना उतई।
- आकाश भट्ट, उम्र 22 वर्ष, लक्ष्मी नारायण चौक, अहिवारा, थाना नंदनी नगर।
- संजय निषाद, उम्र 30 वर्ष, ग्राम दानिया, थाना बोरी (एजेंट)।
- मनोज कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, ग्राम कुर्सीडीही, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव (एजेंट)।
The post साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारक व एजेंट गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.




