रायपुर। छत्तीसगढ़ की रेल सेवाओं में 20 अक्टूबर को एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा। मंगलवार को ताड़ोकी- रावघाट रेल लाइन एवं अभनपुर –कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन होगा। साथ ही रावघाट –रायपुर और रायपुर – कुरूद के बीच मेमू ट्रेन सेवाओ को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा रायपुर मे इलेक्ट्रिक रेल इजिन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपरोक्त परियोजनाओं शुरू करेंगे।
The post कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन appeared first on ShreeKanchanpath.

