Blog

भिलाई स्टील प्लांट में धुआं ही धुआं : पावर प्लांट-2 के टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद भड़की आग

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट के उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सात श्रमिक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब दस बजे लगी थी। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2   टरबाइन में ब्लास्ट के बाद आग फैलती गई। शुरुआती जानकारी में इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी भी आए। कुछ कर्मचारी तो पीछे के रास्ते से किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। घायलों कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया है। आग लगने से पीबीएस-2 बिछाई गई केबल वायर जलकर खाक हो गया। घायल श्रमिकों का पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है। जांच में आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। अधिकारी घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आग लगने की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

The post भिलाई स्टील प्लांट में धुआं ही धुआं : पावर प्लांट-2 के टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद भड़की आग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button