देश दुनिया

प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जलशक्ति विभाग क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री सोलन जि़ला के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जलशक्ति विभाग प्रदेशभर में 10 हजार योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा हैए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल और किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल मिल सके। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 6000 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य किया जा चुका है, जबकि 1227 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दोनों क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग को और सशक्त बनाने के लिए 50-50 नए पद भरने का आश्वासन दिया और कहा कि इससे पहले भी 45-45 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने नालागढ-बदद्ी एनएच के फोरलेन कार्य का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाने की बात कही, ताकि यह परियोजना गति पकड़ सके।

उपमुख्यमंत्री ने ‘नीर नारी सम्मान’ ने नवाजी महिलाएं

कार्यक्रम के दौरान ‘नीर नारी सम्मान’ से महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा ग्राम पंचायत बसाल और पंजैहरा को जल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक चौधरी राम कुमार, हरदीप बावा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, मदन लाल चौधरी, अंजू शर्मा, हेमंत तंवर, सोनाक्षी सिंह तोमर, विनोद धीमान, धर्मेंद्र गिल, मुकेश हीरा, उपेंद्र वैद्य, अनिल मेहता, संजीव सोनी, संजीव धीमान आदि अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

दून-नालागढ़ कौ सौगात

उपमुख्यमंत्री ने दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए ट्यूबवैल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थापना हेतु 2-2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। यह राशि जल शक्ति विभाग और बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से खर्च की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कालका से बद्दी तक सडक़ सुधार का विषय भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button