देश दुनिया

सांसद प्रिया सरोज ने सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जलालगंज में भी अब ठहराव

जौनपुर। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने जलालगंज से शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार से इस ट्रेन का ठहराव जलालपुर शुरू हो गया है। वाराणसी–लखनऊ शटल ट्रेन का ठहराव जलालगंज रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार से शुरू हो गया। सांसद ने बताया क‍ि निरंतर प्रयासों और जनहित में उठाई गई आवाज का ही यह परिणाम है।प्रि‍या सरोज ने बताया क‍ि ट्रेन का यह ठहराव क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और इसकी स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि यह ट्रेन सेवा क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आएगी, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।

सांसद ने बताया क‍ि क्षेत्रवासी भी जलालगंज रेलवे जंक्शन पर अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने बताया क‍ियह एक ऐतिहासिक दिन है जब क्षेत्र के लोग इस नई ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

जलालगंज रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का समय प्रतिदिन इस प्रकार होगा
वाराणसी–लखनऊ (20401) – 06:26 आगमन
लखनऊ–वाराणसी (20402) – 21:23 आगमन

सांसद प्रिया सरोज ने इसके साथ ही रेल मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस जनहित की मांग को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह ठहराव न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से जलालपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है और हम सभी को मिलकर इस सेवा का लाभ उठाना चाहिए।

जलालगंज रेलवे स्‍टेशन पर शटल एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी वजह से अब वाराणसी के साथ ही जौनपुर के आंचलि‍क लोगों का लखनऊ से सीधा संपर्क हो सकेगा। 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button