देश दुनिया

सैनिक को वापस ले आइए’, सेलिना जेटली ने UAE की जेल में बंद भाई की रिहाई के लिए PM मोदी से लगाई गुहार

नई दिल्ली। पूर्व मिस इंडिया और बालीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए अपने भाई और पूर्व भारतीय सैन्य अफसर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अनाधिकृत कैद से मुक्त कराने की लड़ाई एक वास्तविकता बन गई है।

2024 की थ्रिलर ”जिगरा” की तर्ज पर वह अपने भाई को विदेश में मौत की सजा से बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा चुकी हैं और अंत में दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। अब उन्होंने अपने भाई के लिए न्याय मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश से एक यूएई स्थित कानूनी फर्म को उनका प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी गई, जिसे सेलिना जेटली ने एक लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता के रूप में वर्णित किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली पिछले 17 महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ”मनमानी हिरासत” में हैं।

दुबई के मॉल से उठाया गया

रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेस अधिकारी और यूएन के पूर्व शांति सैनिक को सितंबर 2024 में दुबई के एक मॉल से उठाया गया था। लगभग नौ महीनों तक उनकी स्थिति अज्ञात रही, न तो औपचारिक गिरफ्तारी का रिकार्ड था और न ही कानूनी प्रतिनिधित्व का कोई अधिकार था।

सेलिना को 29 सितंबर को इसका पता चला। रात करीब नौ बजे फोन काल आया। इस बात पर अभी भी बहुत कम स्पष्टता है कि विक्रांत को क्यों उठाया गया और वह क्यों हिरासत में हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के जरिए महीनों बाद शिकायत चैनलों के जरिये यह पुष्टि की गई कि विक्रांत को अबूधाबी के अल वथ्बा हिरासत केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया था। खुद को ”सशस्त्र बलों के परिवार की चौथी पीढ़ी की बेटी” बताते हुए सेलिना जेटली ने कहा कि उन्होंने इस मामले को भारतीय नेतृत्व के उच्चतम स्तरों तक पहुंचाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं।

मेरा भाई एक भारतीय सैनिक है

उन्होंने कहा, ”मेरा भाई एक भारतीय सैनिक है। उसे मनमानी हिरासत में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।” सेलिना ने बताया कि उनके भाई विक्रांत अपनी पत्नी की कंपनी से जुड़े हुए थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने पश्चिम एशिया में अपनी पत्नी के साथ एक कंपनी मैटिटी ग्रुप बनाई, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर साइबर सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन और एचआर सेवाओं तक विभिन्न क्षेत्रों में काम होता था।

विक्रांत के लिए उनकी लड़ाई व्यक्तिगत उथल-पुथल के बीच सामने आई। सेलिना का अपने भाई को लेकर पति से भी अलगाव हो गया। 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर उसी वर्ष मिस यूनिवर्स में चौथे स्थान पर रही सेलिना ने शादी से पहले ”नो एंट्री”, ”अपना सपना मनी मनी”, ”गोलमाल रिट‌र्न्स”, “जिंदा”, ”थैंक यू” और लघु फिल्म ”सीजन्स ग्रीटिंग” जैसी फिल्मों में अभिनय किया था

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button