देश दुनिया

जो लोग शराब पीते हैं, वे पिएंगे ही, यहां नहीं मिलेगी तो बाहर से मंगवा लेंगे’, शराबबंदी पर डॉ. फारूक का दो-टूक बयान

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से लोग शराब पीना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग शराब पीते हैं, वे केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से शराब मंगाकर पीना जारी रखेंगे।मैं शराब नहीं पीता। जो लोग शराब पीते हैं, वे पिएंगे। अगर यहां नहीं मिलेगी तो बाहर से ले आएंगे। आप उन्हें कैसे रोक सकते हैं?” नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और अपने पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के बीच हुई एक पुरानी बातचीत का भी जिक्र किया।उन्होंने बताया, ‘जब मोरारजी देसाई यहां आए थे, तो उन्होंने मेरे पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला से शराब की दुकानें बंद करने को कहा था। मेरे पिता ने उनसे कहा था, ‘हमें इनसे जो राजस्व मिलता है, वह दे दीजिए और हम इन्हें बंद कर देंगे।’

ये दुकानें खोली किसने थीं

डॉ. फारूक ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार शराब की दुकानों से होने वाली राजस्व की भरपाई कर दे, तो जम्मू-कश्मीर प्रशासन तुरंत शराब की दुकानें बंद कर देगा। “अगर केंद्र हमें शराब की दुकानों से मिलने वाले राजस्व की भरपाई कर दे, तो जम्मू-कश्मीर प्रशासन इन्हें तुरंत बंद कर देगा।”

फारूक अब्दुल्ला ने शराब की दुकानें बंद करने की मांग करने वाले आलोचकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि “जो लोग शोर मचा रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि ये दुकानें खोली किसने थीं।”

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों की मौजूदगी को लेकर लगातार बहस चल रही है। कई धार्मिक और सामाजिक संगठन केंद्र शासित प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग बार-बार कर रहे हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button