देश दुनिया

अनुष्का यादव से मेरा कोई संबंध नहीं, बेटा-बेटी होने की बात गलत’, तेज प्रताप यादव की सफाई

JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने नाम को अनुष्का यादव के साथ जोड़कर फैल रही चर्चाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उन्हें बेटा या बेटी हुआ है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है. इस तरह की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सब उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है.

खिलाफ सुनियोजित साजिश चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ “जयचंद” किस्म के लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं. उनके मुताबिक उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी उन्हें बदनाम करना चाहते हैं.

कई नेताओं के नाम लेकर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि महुआ के पूर्व राजद विधायक मुकेश रोशन उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं. साथ ही संजय यादव, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया और उन्हें भी “जयचंद” बताया.कोर्ट जाने और सुरक्षा की मांग की बात
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो भी गलत खबरें फैलाई गई हैं, उसे लेकर वह कोर्ट जाएंगे. तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की गुहार लगाई है और जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.डिप्रेशन में धकेलने की कोशिश का आरोप
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन में लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इन साजिशों से डरने वाले नहीं हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button