देश दुनिया

कालका-शिमला टॉय ट्रेन सर्विस बंद, रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी खिसकने के बाद लिया गया फैसला

हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को चार चांद लगाने वाली कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से इस रेल सर्विस में रूकावट आई है। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ट्रैक के एक हिस्से के नीचे की मिट्टी खिसक जाने की वजह से रेल सर्विस को रोक दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोलन जिले में कोटी और गुम्मन स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास शनिवार रात करीब 9 बजे फिसलन की खबर मिली थी जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर निरक्षण किया तो पता चला कि करीब 10 से 15 मीटर ट्रैक को सहारा देने वाली मिट्टी बह गई है और रेल की पटरी हवा में झूल रही है जिसके बाद रेल सर्विस को रोकने का फैसला लिया गया।

10 ट्रेनें हुई हैं कैंसिल

हरियाणा के कालका में हरदीप सिंह ने इस नुकसान को देखा और रेलवे कर्मचारियों को बताया। कालका रेलवे स्टेशन और अंबाला डिवीजन की एक टीम ने रविवार को साइट का इंस्पेक्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने 10 ट्रेनें कैंसिल करने की घोषणा कर दी।

कैंसिल ट्रेनों की जानकारी

रेलवे अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, छह ट्रेनें — 52457-58, 52453-54 और 52455-56 को 1 सितंबर तक के लिए कैंसिल किया गया है जबकि कालका और शिमला के बीच चलने वाली चार ट्रेनें — 52451-52 और 52459-60 — 13 सितंबर तक कैंसिल कर दी गई हैं।

आगे भी बढ़ सकता है ट्रेनों का सस्पेंशन

एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य में अगर कोई बाधा आती है तो सस्पेंशन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। एक फॉर्मल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि रेलवे ने कहा कि ब्रिज नंबर 57 के पास मिट्टी के कटाव से ट्रैक की सेफ्टी खतरे में पड़ गई है, जिससे इस सेक्शन पर नैरो-गेज ऑपरेशन को रोकना पड़ा है।गुरुग्राम में सोमवार को हुई करीब 2 घंटे की बारिश ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी है। जगह-जगह जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के सबसे अमीर शहर गुरुग्राम के सबसे महंगे इलाके में भी हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। गुरुग्राम के फेमस गोल्फ कोर्स रोड पर भी घुटनों से ऊपर पानी भर गया है। हैरानी वाली बात यह है कि इस इलाके में अपार्टमेंट 85 करोड़ तक के बिकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button