देश दुनिया

प्रदेश के इन 10 जिलों में अगले 12 घंटो में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में होली के बाद मौसम ने एक बार से करवट बदल ली है। आपको बता दें प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। बताया जा रहा है, कि एमपी के इंदौर में बीते दिन का तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में सूरज की तेज तपिश ने मार्च में ही लोगों हाल का बेहाल कर दिया है। आने वाले अप्रैल माह में ये स्थिति प्रदेश के लगभग सभी जिलों में देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री तक जा सकता है।

2 साल बाद इतनी तेज गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में 2 साल बाद इतनी तेज गर्मी महसूस हो रही है। पिछले साल 2023 में 30 मार्च को पारा 36.3 डिग्री और 2022 में 38.7 डिग्री के सबसे उच्च स्तर पर आ गया था, जबकि होली के बाद से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात में अब भी गर्मी होने लगी है। बीते बुधवार के दिन इंदौर में दिन का तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बता दें ये सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 22.8 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा 38 डिग्री के पास दर्ज किया गया है।

तेजी से बढ़ रहा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अब मार्च खत्म होने में सिर्फ 3 दिन बचे है ऐसे में अब दिन भी लंबे होने लगे हैं साथ ही हवा की दिशा भी अब दक्षिण-पश्चिम हो गई है, जिसकी कारणवश से हवा में भी अब गर्माहट का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी तरफ रात में भी हल्के बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आपको बता दे एमपी के इंदौर में आज 28 मार्च और 29 को पारा 40 डिग्री तक पहुंच ने की आशंका जताई गई है। 29 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 30 मार्च के आसपास के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button