भिलाई। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू थे।समारोह का शुभारंभ दक्ष वैद्य साहू द्वारा तिरंगा ध्वजारोहण से हुआ, तत्पश्चात राष्ट्रगान गान के साथ सभी ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया।
अपने प्रेरक संबोधन में दक्ष वैद्य साहू ने युवाओं की देश निर्माण में भूमिका पर जोर देते हुए कहा, युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है। हमें अपने कर्तव्यों को समझकर देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस आयोजन ने समाज में एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को और मजबूत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्द सेना युवा ब्रिगेड दक्ष वैद्य साहू द्वारा कार्यक्रम आयोजक विकास बघेल को पदोन्नति करते हुए हिन्द सेना छात्र ब्रिगेड रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला,युवा ब्रिगेड महिला सेल विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सानिया खोखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय पाठक, महासचिव ऋषभ पांडे, मानस बंजारे, रवि भारती, ईशु बंजारे, जागेश्वर मारकंडे, छात्र ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, आदित्य देशलहरे, स्वतंत्र पटेल, हर्ष वर्मा, आशीष गायकवाड, श्रीनिवास राव, अमोल दिवाकर, अमिताभ बनर्जी, टिंकू सिंह, प्रेम सिंह, अमित टंडन, रमेश खूंटे, सुनिल साहू, नरेश निर्मलकर, आशीष झा, पंकज त्रिपाठी, सुमित झा, अमित देवांगन, सुरेश सेन, बसंत प्रधान, हिमांशु अग्रवाल, दीपक सिंह, संजय पासवान, योगेश्वर त्यागी, गुरप्रीत सिंग, सुनिल सिंह, मिलिंद धनी, बाबू जफर, सुरेश पाटले, वैभव त्रिवेदी, श्रीनु राव, महेंद्र तांडी, करन सोनवानी, मनोज तिवारी, विनोद भारती, पदुम घृतलहरे, दिपक कशयप, भूपेंद्र मानिकपुरी, रजनी भारती, भानुप्रताप घृतलहरे, अमित साहू, दिवाकर सेन, राजेश चौहान, आशीष निर्मलकर, राहुल वर्मा, नेमीचंद साहू, रवि सेन,कुशल साहू, पप्पू साहू नितिन पटेल, अभय टंडन, रमेश विश्वकर्मा, रवि साहू, गोपाल यादव, नितिन वर्मा, संतोष साहू, राहुल देव, प्रमोद मंडावी, दीपक बघेल, टिंकू ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र गजभिए, सोमेश महेश्वरी, देव पांडे, अविनाश वर्मा, परमानंद महेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, अनिल मंडारिया, दीपेश देशमुख, राजेश माने, चंद्रशेखर प्रसाद समेत हिन्द सेना के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
The post युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है: दक्ष वैद्य साहू ने दिया देश भक्ति का संदेश appeared first on ShreeKanchanpath.
