बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो और नक्सलियों को ढेर कर दिया। इससे पहले शनिवार को एनकाउंटर में चार नक्सिलयों को मार गराया था। इस प्रकार दो दिन में कुल 6 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। मौके से सुरक्षाबलों को हथियार भी मिले हैं। वहीं एक अन्य घटन में आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की ताजा घटना जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगलों में सुबह हुई, जहां सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल-रोधी अभियान चला रही है। रविवार को मारे गए दोनों नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। एसटीएफ और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा के जवान इस अभियान में शामिल हैं।
आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, विस्फोट में मौत
बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तुरीपाड़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी 20 वर्ष पिता बुधरा कुहरामी रविवार को जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों को गंभीर क्षति पहुंची। घायल अवस्था में ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।
The post बीजापुर में दो और नक्सली ढेर, दो दिन में 6 नक्सलियों को मार गिराया, आईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.


