बांसवाड़ा। बामनियावाटा (भतार) के रैयाना और जोलाना के बीच पड़ने वाला जंगल असुरक्षित स्थिति में है। स्थानीय लोग सुखी लकड़ी के बहाने जिंदा पेड़ काट रहे हैं। इसके कारण जंगल धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। प्रतीक दिन सांगवान कांटे जंगल में जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में जंगल पूरी तरह खत्म होने का खतरा है। वन विभाग से अनुरोध है कि वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। – बीके मालवीय
0 2,500 Less than a minute





