छत्तीसगढ़

मवेशीबाजार क्षेत्र में मदिरा दुकानों हेतु भवन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित*

*मवेशीबाजार क्षेत्र में मदिरा दुकानों हेतु भवन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित*

कवर्धा,  जनवरी 2026। कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा जारी निर्देशों तथा प्रावधानों के अनुसार देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मवेशीबाजार के लिए सामान्य प्रचलित नियमों के अनुरूप आपत्तिरहित स्थल पर भवन किराये पर लिये जाने के संबंध में निविदाएं आमंत्रित की गई है। देशी मदिरा दुकान मवेशीबाजार के लिए नगर पालिका क्षेत्र से लगे निकटस्थ ग्राम पंचायत के आपत्तिरहित स्थल पर संपूर्ण साज-सज्जा से युक्त भवन उपलब्ध कराने तथा विदेशी मदिरा दुकान मवेशीबाजार के लिए उपयुक्त भवन के प्रस्ताव आमंत्रित हैं। इस संबंध में मुहरबंद निविदाएं कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी (कलेक्टोरेट) कबीरधाम में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत की जा सकती हैं।
जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय धुर्वे ने बताया कि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 दोपहर 2.00 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक निविदाकार कार्यालय से निर्धारित मापदंडों की जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं तथा निविदा प्रपत्र शुल्क रुपये 1000 (केवल एक हजार रुपये) बैंक ड्राफ्ट, जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल. जिला कबीरधाम के नाम देय, जमा कर 13 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 12.00 बजे तक निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त निविदाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। किसी भी निविदा को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार समिति के पास सुरक्षित है। कार्यालय में प्राप्त निविदाओं की तकनीकी बिड 13 जनवरी 2026 को शाम 4.00 बजे तथा वित्तीय बिड 15 जनवरी 2026 को शाम 4.00 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में खोली जाएगी। विभाग द्वारा सभी इच्छुक निविदाकारों से समयावधि के भीतर निविदा प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button