खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आज से प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने धान खरीदी केंद्र हरिनछपरा, बोड़ला के बांधाटोला एवं खड़ोदा खुर्द पहुंचकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने धान बेचने पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया। धान खरीदी प्रारंभ होने पर किसानों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल दिखाई दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु रूप से प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसानों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात कलेक्टर बैजलपुर के लिए रवाना हुईं।





