प्रदेश के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी खबर आई है. राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार इस वर्ष प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. यह अवकाश सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा, जिससे छुट्टियों को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है.प्रदेश में बड़ी संख्या में मिशनरी और CBSE स्कूलों की मौजूदगी है. ये स्कूल हर साल 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक विंटर ब्रेक घोषित कर देते थे. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग की सख्ती और एकरूपता के दिशा-निर्देशों के कारण मिशनरी स्कूलों ने भी अपने पैटर्न में बदलाव कर लिया है और अब वे भी 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक अवकाश देंगे.शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अब छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एकरूपता का लाभ मिलेगा. कोई बोर्ड अलग से छुट्टी नहीं देगा, जिससे पहले की तरह यह सवाल नहीं उठेगा कि CBSE स्कूल बंद हैं लेकिन राज्य बोर्ड के स्कूल खुले हुए हैंभोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड (MP Board) और अन्य सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक अवकाश रहेगा. 4 जनवरी को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है, जिससे कुल मिलाकर विद्यार्थियों को लगातार पांच दिन की छुट्टी मिलेगी
0 2,500 1 minute read





