रेसिपी

मसूर छोला… घर पर एक बार ऐसे बनाएं, भूल जाएंगे मटर और काबूली चना, उंगली चाटकर खाएंगे मेहनान

दरभंगाः छोले का नाम सुनते ही अक्सर हम मटर या काबुली चने से बने चाट या समोसे के साथ खाए जाने वाले छोले की कल्पना करते हैं, लेकिन आज हम आपको मसूर की दाल से एक ऐसा लाजवाब छोला बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसका स्वाद मटन को भी टक्कर देता है. यह देसी स्टाइल का मसूर छोला बनाने में बेहद आसान है और इसकी अद्भुत स्वाद की तारीफ़ आपके घर आए मेहमान भी करते नहीं थकेंगे

होटलों से भी बेहतर और स्वादिष्ट मसूर का छोला बनाने के लिए सबसे पहले तैयारी करनी होगी. इसके लिए एक गिलास मसूर को लेकर उसे रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें, ताकि वह अच्छे से फूल जाए.

अगले दिन स्वादिष्ट छोले को बनाने के लिए अपनाएं ये विधि:
तड़का तैयार करें: सबसे पहले एक कुकर को गैस चूल्हे पर चढ़ाएँ और उसमें थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल डालें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.प्याज भूनें: तड़का फ्राई होने के बाद, इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें. ध्यान रखें, चूंकि आप स्वादिष्ट छोले बना रहे हैं, इसलिए प्याज की मात्रा थोड़ी अधिक होगी. इन तमाम चीजों को एक साथ तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज लगभग 50% तक भुन न जाए.

मसाले डालें: जब प्याज आधा भुन जाए, तब इसमें मसालों का मिश्रण डालें. इस मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल सूखी मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर शामिल करें. अब इन मसालों के साथ प्याज को अच्छे से भूनें.

मसूर डालकर पकाएं: जब मसाला और प्याज अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तब इसमें रात भर भिगोए गए मसूर के दाने डालें और थोड़ी देर फ्राई करें.

सीटी लगाएं: मसूर डालने के बाद कुकर को बंद करें और तीन सीटी लगने दें. तीन सीटी लगने के बाद गैस चूल्हे को बंद कर दें.

गरमा गरम मसूर के छोले को अब आप परोस सकते हैं. यह लाजवाब छोला लिट्टी, समोसे, पूरी, रोटी, चावल या पुलाव सभी के साथ खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट लगेगा.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button