जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुटखा की अवैध खेप पकडाया है। पुलिस ने यूपी पासिंग दो ट्रकों से 200 बोरी गुटखा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की है। मामला जिले के लोदाम थाना क्षेत्र का है।
बता दें जशपुर जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस ऑपरेशन आघात चला रही है। इसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध रूप से गुटखा का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र से अशोक लीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78- 0511 व UP 78- KT 7986 को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर प्रत्येक ट्रक में 100-100 बोरी गुटखा मिला। पुलिस के द्वारा जब ट्रक के कागजात की जांच की गई, तो माल की बिल्टी का नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर था, जिस पर प्रथम दृष्टिया, गुटखा की अवैध रूप से परिवहन की संभावना पर पुलिस के द्वारा बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जब्त किया गया है।
The post छत्तीसगढ़ में पहुंची गुटखे की अवैध खेप, जशपुर पुलिस ने जब्त किया दो ट्रक माल appeared first on ShreeKanchanpath.



