रेसिपी

पूड़ी के आटे में मिलाएं ये सफेद चीज, पूड़ियां तलते वक्त नहीं सोखेंगी तेल, फूलेंगी भी गुब्बारे जैसी

पूड़ी बनाने के लिए आटा गूंदते समय करें ये काम
क्या आप जब भी पूड़ी बनाते हैं तो आपकी पूड़ियां तेल बहुत सोखती हैं? पूड़ी फूलती नहीं और सख्त हो जाती है, जिससे ये खाने लायक नहीं रह जाती है. तो आप आटा गूंदते समय ये छोटा सा टिप्स आजमाकर देखिए. इससे आपकी पूड़ियां तेल भी बहुत अधिक नहीं सोखेंगी और परफेक्ट फूलेगी भी.आटा में मिलाएं ये सफेद आटा
तेल से परहेज है आपको, लेकिन पूड़ी खाने का मन कर रहा है तो आप पूड़ी के आटे में थोड़ा-सा चावल का आटा (Rice Flour) मिला दें. पूड़ी बनाने के लिए गेहूं का आटा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पूड़ियों में तेल अधिक ना सोखे तो गेहूं के आटा में आप थोड़ा सा (लगभग 1-2 चम्मच) चावल का आटा मिला कर देखिए.

चावल का आटा मिलाने से क्या होता है?

जब आप गेहूं के आट में चावल का आटा मिलते हैं तो ये कम तेल सोखती है. चावल का आटा आटे में अतिरिक्त ग्लूटेन बनने से रोकता है. इससे आटा ज़्यादा लचीला नहीं होता और पूरियां कम तेल सोखती हैं.

परफेक्ट पूड़ी बनाने का ट्रिक
चावल का आटा पूड़ियों को बेहतरीन बनावट (Texture) और शेप देता है. गर्म तेल में डालते ही हर पूरी समान रूप से फूलेगी और ठंडा होने के बाद भी ये नर्म बनी रहेंगी. गेहूं के आटे में मैदा मिलाने से पूड़ियां हल्की सी क्रिस्पी भी बनती हैं.

कैसे गूंथें आटा
गेहूं का आटा और चावल का आटा लें. इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा तेल या घी मिलाएं. तेल मिलाने से पूड़ियां नर्म रहती हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button