बलरामपुर-रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम चिनिया में सड़क के बीचों-बीच एक माह से जानलेवा गड्ढा हो गया है, जो हर एक पल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। तत्काल यदि इस गड्ढे को भरवाने में लोक निर्माण विभाग रुचि नहीं लेता है तो बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। सबसे अधिक इस गड्ढे से खतरा रात के समय है।
विदित हो कि लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग का निर्माण करीब 10 वर्ष पहले कराया गया था। जिसके बाद कुछ वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी तो विभाग के द्वारा जर्जर सड़क का मरम्मत कराया गया। वहीं सड़क की अभी भी कई स्थानों स्थिति खराब हो रही है। बीते एक माह से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा हो गया है। इसके चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, हर एक पल दुर्घटना की संभावना बनी रह रहती है।

लोक निर्माण विभाग को गड्ढे को तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता है। विभाग की एक दिन की देरी घातक सिद्ध हो सकती है। ग्राम चिनिया की सरपंच कलावती सिंह ने कहा कि एक माह से गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग को सूचना दी गई। लेकिन उसके बाद भी गड्डा नहीं भरा जा सका है। उन्होंने कहा कि गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है।

सनवाल रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोगो के लिए यही मुख्य मार्ग है जिससे वह रामानुजगंज आते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनोज दुबे ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मांग से बड़ी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं उनके लिए यह गड्ढा खतरनाक साबित कभी भी हो सकता है।
The post सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन appeared first on ShreeKanchanpath.