Blog

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

रायपुर। राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजय दशमी पर शस्त्र पूजन के बाद एके 47 से हवाई फायरिंग करने के मामले में अब छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टिकरण मांगा है। दरअसल इस फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी 8 प्वाइंट में गलतियां बताई थी। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है।

दशहरा पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान SP अंकिता शर्मा का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे साड़ी पहने AK-47 से गोलियां चलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान 8 से 9 राउंड फायर किया था। वीडियो सामने आने के बाद हथियार चलाने के तरीके और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सोशल मीडिया में बहस शुरू हुई। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने वीडियो पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने हथियार संभालने के तरीके और फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उनका कहना था कि लोडेड हथियार को संभालते समय सावधानी जरूरी है। सिविल ड्रेस में वैपन पकड़ने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

The post राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button