*थाना-सहसपुर लोहारा, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*
*दिनांक-22.10.2026*
*जुआरियों पर सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ग्राम दलसाटोला में जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार।*
*जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज।*
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दलसाटोला में मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों में भूपेन्द्र साहू (30 वर्ष), महेन्द्र साहू (33 वर्ष), थानू साहू (30 वर्ष) एवं चन्द्रेश साहू (27 वर्ष) सभी निवासी ग्राम दलसाटोला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल 1,300/- रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती तथा बोरी का एक फट्टा जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया।
प्रकरण में थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।




