Blog

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

भिलाई। दुर्ग जिले के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब गुरूवार को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। यह शराब 2011 से पूर्व दर्ज आबकारी प्रकरणों में जब्त की गई थी। न्यायालय व कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त शराब को विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 294 प्रकरणों में जब्त 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निपटान किया गया।

जिला दुर्ग के विभिन्न थानों में वर्ष 2011 से पूर्व दर्ज आबकारी प्रकरणों में जब्त मदिरा नियमानुसार निपटान के लिए सुरक्षित रखी गई थी। निर्धारित अवधि के बाद मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई मदिरा के नष्टीकरण की कार्रवाई माननीय न्यायालय एवं माननीय जिलाधीश के आदेशानुसार की गई। इसी क्रम में जिला दुर्ग के 11 थानों के कुल 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त मदिरा को नष्टीकरण के लिए शामिल किया गया। मदिरा नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में थाना सुपेला के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

Oct 26 341

मदिरा नष्टीकरण की कार्रवाई में सुप्रिया शर्मा, एडीओ, आबकारी विभाग; एसडीएम, भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक तथा एसडीएम उत्तम सिंह ने सहभागिता की। संबंधित मदिरा नष्टीकरण टीम तथा पुलिस, आबकारी एवं प्रशासनिक अमले के समन्वय से निर्धारित प्रक्रिया के तहत मदिरा का विधिवत नष्टीकरण संपन्न कराया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित जानकारी पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस कानून का पालन सुनिश्चित करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

The post दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button