Blog

भिलाई निगम की महिला सफाई कर्मी से रेप, शादी का झांसा देकर राजमिस्त्री ने बनाया हवस का शिकार

भिलाई। शादी का झांसा देकर भिलाई निगम की सफाई कर्मी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला सफाई कर्मी ने सुपेला थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि भिलाई निगम में राजमिस्त्री का काम करने वाले किशन यादव ने उसे शादी का झांसा दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। चार साल से वह इसी तरह दुष्कर्म करता रहा। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता था। अब जब शादी की बात आई तो इनकार करने लगा। महिला सफाई कर्मी की शिकायत सुपेला पुलिस ने किशन यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 64(2)(m), 69 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से राजनांदगांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह भिलाई निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है और यहीं एक किराए के मकान में रहती है। वह शादीशुदा है और 7 साल पहले पति से अलग हो गई। उसके दो बच्चे भी हैं जिनमें एक उसके साथ रहता है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम बिरजाकलकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली निवासी किशन यादव (29) जो कि भिलाई में राज मिस्त्री का काम कर रहा था। महिला का उससे परिचय हुआ।

महिला ने बताया कि किशन यादव ने कहा कि वह उससे सामाजिक रीति रिवाज से शादी करना चाहता है। इसके बाद 28 अगस्त 2022 की शाम को वह महिला के किराए के मकान में पहुंचा और शादी का प्रलोभन देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद चार अब तक यह सिलसिला चल रहा है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि अंतिम बार उसने 12 फरवरी 2025 को की रात को उससे दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर अब इनकार करने लगा है। महिला ने इस संबंध में शिकायत कर किशन यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

The post भिलाई निगम की महिला सफाई कर्मी से रेप, शादी का झांसा देकर राजमिस्त्री ने बनाया हवस का शिकार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button