Blog

Breaking News : भिलाई निगम के गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोचा, बीमार गायों को भी बनाया निशाना

भिलाई। नगर पालिक निगम द्वारा संचालित भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया और निगम अफसरों को इसकी भनक नहीं है। चार बछड़े कुत्तों के शिकार बने हैं। यही नहीं यहां बीमार गायों को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। गो सेवाक गुरुवार की सुबह गोठान पहुंचे और यह नजारा देख दंग रह गए। गो सेवक ने इसकी सूचना डॉक्टर को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निगम के गोठान में चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया है। गो सेवक परशुराम देवांगन ने बताया कि रोजाना गो सेवा के लिए आते हैं। आज सुबह जब पहुंचे तो चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया। उन्होंने बताया कि यहां बछड़ों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जहां बछड़ों को रखा गया है वह खुला है और कुत्ते वहां घुस जाते हैं। बीती रात कुत्तों ने यहां चार बछड़ों को बुरी तरह से नोच दिया है। इससे इन बछड़ों की हालत बहुत खराब है। बचने की संभावना भी नहीं दिख रही। इससे पहले भी कुत्तों के नोचने की घटना सामने आई है। निगम अफसरों को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई।

“इधर इस मामले में भिलाई निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला से संपर्क कर स्थिति जानने का प्रयास किया गया। जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी जानकारी हुई है। पहले बछड़ों की स्थिति जानकर उनके उचित इलाज का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि कहां पर चूक हो रही है जिससे कुत्ते गोठान में प्रवेश कर रहे हैं।”

The post Breaking News : भिलाई निगम के गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोचा, बीमार गायों को भी बनाया निशाना appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button