Blog

सुकमा में नक्सली हमला, साप्ताहिक बाजार में तैनात जवानों को बनाया निशाना… दो जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में  ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया। हमले में दो जवान घायल हो गए जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों के हथियार लूट लिए। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला किया। हमले में थाना जगरगुंडा के दो जवान करतम देवा व सोढ़ी कन्ना घायल हो गए हैं। नक्सलियों ने दोनों जवानों के हथियार नक्सली लूट कर ले गए हैं। घटना के बाद जवानों ने क्षेत्र को घेर लिया और सर्चिंग की जा रही है।

The post सुकमा में नक्सली हमला, साप्ताहिक बाजार में तैनात जवानों को बनाया निशाना… दो जवान घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button