जीपीएम। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के पीपलामार गांव में ग्रामीणों के द्वारा खून में लथपथ एक मवेशी का शव देखा गया। मवेशी के शरीर में किसी बड़े अज्ञात जानवर के शिकार के निशान भी मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर ने मवेशी को शिकार बनाया है। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा परिक्षेत्र स्थित पीपलामार गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के ही रहने वाले चन्द्रभान सिंह के बाड़ी में एक मवेशी का खून में लथपथ शव मिला।
शव में किसी अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा शिकार किये जाने का निशान मिला है। पर वह अज्ञात जानवर कौन सा है। यह स्पष्ट नहीं है। वहीं मृत मवेशी के शरीर में कई बड़े जख्म भी देखने को मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर के द्वारा मवेशी को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों की मानें तो रात में जरूर ग्रामीणों के द्वारा कुत्तो के तेज-तेज भौंकने की आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। साथ ही घटना स्थल के आसपास से कुछ ऐसे निशान भी वन विभाग को मिले हैं। जिसमें किसी जानवर के पंजों के नाखून के निशान भी मिले। फिलहाल, वन विभाग सभी निशानों के सैंपल लेकर जंगली जानवर की पहचान करने की बात कह रहा है
साथ ही गांव में मुनादी और कैमरे लगाकर भी जानवर की शिनाख्त करने की बात कही है। फिलहाल गांव में इस तरह से मवेशी के शिकार किये जाने से ग्रामीण काफी दहशत में है। उन्हें खुद के साथ उनके मवेशियों की भी चिंता सता रही है।
The post बाड़ी में खून से लथपथ मिला मवेशी का शव, वन विभाग में हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल appeared first on ShreeKanchanpath.