Blog

भिलाई में खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण, युवाओं में खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा शहर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जयंती स्टेडियम के मुख्य द्वार के समीप नव विकसित खेल-थीम आधारित वाटिका का लोकार्पण कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने किया। इस वाटिका में तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट, तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, साइक्लिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, भाला फेंक, भारोत्तोलन और टेनिस सहित विभिन्न खेलों को कलात्मक रूप में दर्शाया गया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इस अवसर पर नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल) श्री विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) राजेंद्र प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल) सरोज झा और विवेक गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही वास्तुकार श्री वाई. उमाशंकर तथा वीवी श्रीधर का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा। लोकार्पण समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौमिक डे, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा, उप महाप्रबंधक राघवेंद्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक रेमी थॉमस, कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post भिलाई में खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण, युवाओं में खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button