देश दुनिया

सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में निकाह के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात पर बखेड़ा कर दिया। उसने पति पर अक्षम होने का आरोप लगाया। इसके बाद कॉल कर अपने मायके वालों को बुला लिया।बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। सुहागरात पर पति को शारीरिक रूप से अक्षम बताकर दुल्हन मायके चली गई। इसके बाद मायके वालों ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में बंधक बनाकर पीटा। रुपये व सामान लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। समझौते के लिए हुई पंचायत में नतीजा नहीं निकला। पीड़ित बिचौलिए की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष के चार लोगों पर रिपोर्ट लिख ली है।सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव निवासी बिचौलिए के कहने पर एक गांव में अपने बेटे का निकाह तय कराया था। 28 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी के एक बरातघर में निकाह हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन ससुराल पहुंच गई। दुल्हन ने पति को बताया अक्षम
दुल्हन का आरोप है कि सुहागरात पर उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह जानकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसी वक्त उसने अपने पिता को कॉल किया। बताया कि उसका पति अक्षम है। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। अगले ही दिन पिता बेटी की ससुराल पहुंचा और बेटी को अपने साथ बुला लाया।
 
इसके बाद लड़की पक्ष ने निकाह कराने वाले बिचौलिया को रविवार शाम अपने घर बुलाया। बिचौलिए के मुताबिक उसकी जेब में रखे रुपये, सोने की अंगूठी एवं मोबाइल छीन लिया। फिर उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रातभर बंद रखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार रात तीन बजे पहुंची और बिचौलिए को छुड़ाया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। पीड़ित ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button