Blog

भिलाई के चौहान आटो में महिला कर्मी ने सीईओ को जड़ा थप्पड़, छेडछाड़ व अश्लील मैसेज करने का है आरोप

भिलाई। नेहरू नगर बाईपास स्थित चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में महिला कर्मचारी ने सीईओ को थप्पड़ जड़ दिया। महिला कर्मचारी ने सीईओ अंकित आनंद के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने व छेड़छाड़ का करने का आरोप लगाया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला कर्मचारी सीईओ पर स्याही फेंकते दिख रही है और पुलिस कर्मी की मौजूदगी में उसे थप्पड़ जड़ते दिख रही है। इस दौरान पुलिस कर्मी महिलरा कर्मचारी को रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो चौहान आटोमोबाइल मारूति सुजुकी शोरूम का बताया जा रहा है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि सीईओ उसे अश्लील मैसेज करता है और गलत हरकते करता है। इस मामले में महिला कर्मचारी ने पहले ही शिकायत दर्ज करा चुकी थी। बताया जा रहा है महिला की शिकायत पर जांच के लिए सीईओ को पुलिस शोरूम लेकर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस के साथ सीईओ अंकित आनंद शोरूम में पहुंचे तो महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दी और पुलिस के सामने ही अपना हाथ साफ किया। इस दौरान उसने लात मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने बीच बचाव किया।

जब महिला कर्मचारी यह सब कर रही थी तो शोरूम में मौजूद किसी भी कर्मचारी ने दखल नहीं दिया। बताया यह भी जा रहा है कि शोरूम की अन्य महिला कर्मचारी भी सीईओ की हरकतों से परेशान हैं। इस पूरी घटना का  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सीईओ के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

The post भिलाई के चौहान आटो में महिला कर्मी ने सीईओ को जड़ा थप्पड़, छेडछाड़ व अश्लील मैसेज करने का है आरोप appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button