नई दिल्ली। राजपाल यादव को 9 करोड़ कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिली। जब एक्टर ने एक दशक पुराने चेक बाउंस केस में सरेंडर किया था, तब उनकी मदद के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज आगे आए।राजपाल यादव की मुसीबत में फिल्मी सितारों ने उनका हाथ थामा। ऐसी चर्चा थी कि Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कई सेलिब्रिटीज ने राजपाल यादव की मदद की। कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें फिल्में ऑफर भी कीं।
राजपाल यादव ने काम मिलने पर कही ये बात
अब जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे में कहा-
क्या है मामला?
साल 2010 में राजपाल यादव ने डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘अता पता लापता’ मूवी के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म की असफलता के बाद वह यह लोन नहीं चुका पाए। यह लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया।
कई बार चेक बाउंस हुआ, कोर्ट में केस गया और फिर 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया। ढाई करोड़ रुपये जमा करने के बाद राजपाल को अंतरिम जमानत मिल गई है।





