नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली मारे गए। साथ ही सुरक्षा बल के जवानों ने एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो पुरुष और एक महिला नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। AK 47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।
The post नारायणपुर में मुठभेड़ : एक महिला सहित तीन नक्सली ढेर, जवानों की सर्चिंग जारी appeared first on ShreeKanchanpath.