रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। एक दो नहीं बल्कि पूरे 17 बदमाशों ने महिला के अपने हवस का शिकार बनाया और छोड़कर भाग गए। इस मामले में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है। रक्षाबंधन के दिन शाम को कसाईपाली गांव में मेला देखने जाने निकली महिला को रास्ते में कुछ युवकों ने रोका। युवकों ने महिला को डराया धमकाया और सुनसान स्थान पर ले गए। यहां पर युवकों ने बारी बारी महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सभी महिला को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मंगलवार को महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कुल 17 युवकों ने उससे दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 70 (1), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आसपास के गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के अलग अलग तीन गांव के युवक शामिल रहे। इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
The post छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप : 17 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.