देश दुनिया

केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

केला एक ऐसा फल है, जिसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है. अक्सर, लोग केले के छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन केले के छिलके पौधों के लिए बहुत ही काम आ सकते हैं. इसके छिलके से नेचुरल खाद बनाई जा सकती है. इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की बढ़त और फूलों की खिलावट के लिए बहुत असरदार होते हैं. केले के छिलकों में दो चीजों को मिलाकर एक अच्छी और पोषण से भरपूर खाद बनाई जा सकती है. अगर, आपके पौधे सूख रहे हैं और पौधों में फूल नहीं आ रहे हैं तो केले के छिलकों से बना आसान घोल एक शानदार ऑप्शन है. चलिए आपको बताते हैं केले के छिलकों को पौधों में कैसे डालें और पौधों के लिए सस्ता घोल कैसे बनाएं.

केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें?

अगर, आपके पौधों की पत्तियां पीली पढ़कर सूख रही हैं, तो अब आपको बाजार से महंगे और केमिकल युक्त फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर केले के छिलके की मदद से ऑर्गेनिक लिक्विड टॉनिक बना सकते हैं. केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पौधे की जड़ों के पास की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. छिलकों के टुकड़ों को मिट्टी के अंदर दबाकर ऊपर से मिट्टी से ढक दें, ताकि उनमें फंगस न लगे. कुछ दिनों में अपने आप ही केले खाद बन जाएंगे और इससे पौधों को भरपूर मात्रा में पोषण भी मिलेगा.

केले के छिलके की खाद कैसे बनाएं

इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए 125 ग्राम केले के छिलके, 125 ग्राम एलोवेरा और 25 ग्राम गुड़ लें. इसके अलावा लगभग 1250 मिलीलीटर पानी लें. गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन सभी चीजों को पानी में डाल दें. इन सभी चीजों को किसी बोतल या कंटेनर में डालने के बाद अच्छी तरह हिलाएं, ताकि गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए. इसके बाद कंटेनर को 7 दिनों तक छायादार जगह पर रख दें.

पौधों के लिए सस्ता घोल

7 दिन के बाद आपका नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा. अब इस तैयार 100 ग्राम फर्टिलाइजर को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधों की मिट्टी में डालें. इससे पौधों की जड़ों को पोषण मिलेगा और फूलों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. इस सस्ते घोल के इस्तेमाल से पौधों में भरपूर फूल आने लगेंगे और उनकी बढ़वार भी अच्छी होगी.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button