भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी बदमाश का अवैध कब्जा शुक्रवार को निगम की टीम ने ढहा दिया। दुर्ग पुलिस के पत्राचार के बाद निगम ने अवैध कब्जे को चिह्नांकित किया और कार्रवाइ की। कार्रवाई के दौरान दुर्ग पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

बता दें महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 16 फरवरी को दुर्ग में शिव जी की बारात का आयोजन किया गया था। रात्रि लगभग 09:30 बजे क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में धारा 103, 109, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कुल 7 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना के दौरान आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर होटल संचालित किया जाना पाया गया। उक्त संबंध में दुर्ग पुलिस द्वारानगर निगम दुर्ग को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्राचार किया गया था. नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अवैध कब्जे को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त कार्रवाई विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई।
The post दुर्ग में निगम ने ढहाया हत्या के आरोपी का अवैध निर्माण, शिव की बारात में युवक को मारा था चाकू appeared first on ShreeKanchanpath.




