दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा शुक्रवार शाम को अपने कमरे में गई और शाम ढलने के बाद भी बाहर नहीं निकली। ज्यादा देर होने पर परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई मिली। मरने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मृतक छात्रा का नाम निष्ठा गोस्वामी (16) है जो कि श्री शंकरा स्कूल सेक्टर-10 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। जब घटना घटी तब घर पर उसकी दादी थी। निष्ठा के पिता अनिल गोस्वामी सरकारी वकील हैं। मां भी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच की तो एक सुसाइड नोट हाथ लगा। सुसाइड नोट के माध्यम से निष्ठा ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। आगे लिखा है कि, मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मेरी बहन का ख्याल रखना और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना।
मोहन नगर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट से आत्महत्या की असल वजह का पता नहीं चल रहा है। छात्रा डिप्रेशन में थी या किसी प्रकार का मानसिक तनाव इसे लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका की सहेलियों ने बताया निष्ठा ने अपनी इंस्टा आईडी को डिलीट कर दिया था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
The post दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी न बन सकी” appeared first on ShreeKanchanpath.




