Blog

चांपा में 20 लाख की लूट, मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार… 13 लाख से ज्यादा बरामद

चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में हुई 20 लाख की लूट का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टर मास्टर माइंड योगेश रात्रे सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो माह पूर्व बनी योजना के बाद आरोपियों ने प्रार्थी का अपहरण किया और लूटे के बाद गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 75 हजार रुपए और अपहरण में प्रयुक्त कार, चाकू, बेसबाल स्टीक व पांच मोबाइल जब्त किया है।

इस मामले में हरीश देवांगन निवासी चाम्पा द्वारा थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उसने बताया कि मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में विगत 04-05 सालों से सुपरवाईजर का काम करता है तथा कैश कलेक्शन के लिए अलग-अलग जगह जाता रहता है। 9 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे हरीश देवांगन कंपनी का राशि कलेक्शन के लिए मोटर सायकल से सक्ती के लिए निकला था। कलेक्शन की राशि कुल 20 लाख 18 हजार 700 रुपए लेकर वापस चाम्पा लौट रहा था।

कार में जबरन बिठाकर ले गए बदमाश
दोपहर करीबन 3.30 बजे ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास काले रंग की कार रोकी और उसमें सवार व्यक्तियों ने हरीश के आंख पर मिर्च पावडर फेंका। जब आंख साफ करने लगा इसी समय तीन व्यक्ति कार से उतर कर इसके बैग को छिन रहें थे। विरोध करने पर कार सवारों ने हरीश को जबरन पकड़कर कार के अंदर बैठाया। रात्रि करीबन 09.00 बजे मैनपाट सेल्फी पाइंट के पास ले जाकर हरीश को धक्का देकर गिरा दिया और सभी भाग गए। हरीश रात भर खाई में पेड़ के सहारे फंसा हुआ था सुबह हुआ तो पेड, पत्थर के सहारे रोड पर आया लिफ्ट के माध्यम से कापू पहुंचकर एक कम्प्यूटर दुकान से मोबाइल मांग कर घटना की सूचना अपने आफिस में दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

सभी रास्तों के सीसी टीवी फुटेज खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण के लिए सायबर टीम को निर्देशित किया गया। पुलिस व  सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीवी आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर पिसौद, चाम्पा, पहरिया, बलौदा होते हुए कोरबा की तरफ जाती हुई दिखी। वाहन के बनावट एवं आधे अधूरे नंबर का सही आंकलन के बाद काली कार की पहचान की गई।  कार के मालिक की जानकारी ली गई जो बिरगहनी चाम्पा निवासी अमीर मिरी का होना ज्ञात हुआ। उक्त वाहन मालिक के संबंध में पता करने पर पूर्व में भी चोरी जैसे मामलों में संलिप्त होने जेल जाना पता चला जिससे यकीन हो गया कि आरोपियों द्वारा घटना इसी वाहन से किया गया है।

वाहन मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ
वाहन मालिक अमीर मिरी को तकनीकि मदद के आधार पर पकड़कर हिरासत लिया। घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर करीबन दो माह पूर्व पैसा कमाने की योजना बना रहें थे तब योगेश रात्रे बताया कि अरविंद इंडस्ट्रीज का सुपरवाईजर हरीश देवांगन समय समय पर सक्ति तरफ से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर आता है। सुपरवाईजर हरीश का फोटो और पैसा लेकर आने की जानकारी मिलने पर लूट की योजना बनी। योजना के मुताबिक सभी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर लूट की रकम में से 13 लाख 75 हजार रुपए घटना में प्रयुक्त कार, चाकू, बेसबाल स्टीक एवं 05 नग मोबाईल को बरामद किया गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल जांजगीर चाम्पा निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई उमेंद्र मिश्रा, सायबर टीम के एएसआई विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज अहमद, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह, आशुतोष कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  • योगेश रात्रे उर्फ छोटे पिता नरसिंग रात्रे उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर
  • जमुना सेवायक पिता गणेश सेवायक उम्र 25 साल निवासी चरणनगर चाम्पा थाना चाम्पा
  • महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ पिता कांशीराम दिवाकर उम्र 19 साल निवासी चरणनगर चाम्पा
  • अमीर मिरी उर्फ भोलू पिता मनोज मिरी उम्र 25 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

The post चांपा में 20 लाख की लूट, मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार… 13 लाख से ज्यादा बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button