इस साल रविवार के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव को समर्पित है। महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस साल की महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध, और शुक्र ग्रह शनि की कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं। कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही बुध और शुक्र ग्रह लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ऐसे में ग्रहों की शुभ चाल से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-
महाशिवरात्रि से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य, बुध, शुक्र मिलकर देंगे लाभ ही लाभ
वृषभ राशि के लिए बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग कैसा रहेगा?
महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग बनने से वृषभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं।
तुला राशि के लिए बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग कैसा रहेगा?
महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग बनना तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन ॐ शर्वाय नमः मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि के लिए बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग कैसा रहेगा?
कुंभ राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग बनने से अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में लाभ होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





