राजनांदगांव | प्रदूषण के कारण रानी सागर का पानी प्रदूषित और हरा होता जा रहा है। कुछ साल पहले एक निजी कंपनी को चौपाटी के पानी को बिना बहाए बोट और केमिकल की मदद से सफाई का काम दिया गया था। ट्रायल सफल होने के बाद रानी सागर में सफाई की तैयारी थी। लेकिन चौपाटी के पानी की सफाई के बाद वह कंपनी लौट गई। शहर की ऐतिहासिक धरोहर को ऐसी किसी कंपनी के माध्यम से यहां सफाई की जरूरत है।
0 2,500 Less than a minute





