देश दुनिया

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! 26 फरवरी के बाद नहीं जमा होंगे ऑनलाइन बिल, समय से पहले निपटा लें भुगतान

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। बोर्ड अपने डेटा सेंटर के सॉफ्टवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने जा रहा है, जिसके चलते 26 फरवरी की मध्यरात्रि से बिलिंग और भुगतान से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी जाएंगी।

चारों जोन को सख्त निर्देश जारी

बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) ने इस संबंध में शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जोन के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सभी विद्युत उपमंडलों को निर्देश दिए हैं कि 21 फरवरी तक मीटर रीडिंग और बिल जनरेशन (बिल काटने) का काम अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। 26 फरवरी तक बिलों की वसूली और बकाया भुगतान की प्रक्रिया संपन्न कर ली जाए।

ऑनलाइन सेवाओं पर लगेगा ‘ब्रेक’

सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को डिजिटल असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में न तो बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान हो सकेगा और ना ही कंज्यूमर पोर्टल या मोबाइल ऐप की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मीटरिंग और बिलिंग का सारा सिस्टम अपग्रेड होने तक ऑफलाइन मोड में रहेगा।

स्मार्ट मीटर से आधुनिक होगी व्यवस्था

बोर्ड वर्तमान में पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर तेज़ी से काम कर रहा है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारियों को रीडिंग के लिए घर-घर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्मार्ट मीटर सीधे मोबाइल नेटवर्क से जुड़े होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को उनके बिल की जानकारी सीधे फोन पर प्राप्त होगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button