दरभंगा: दाल साग(दलसग्गा) एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो दाल और साग के मिश्रण से बनाया जाता है. इसके लिए बथुआ सहित किसी भी साग का इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको बथुआ साग के साथ दाल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं. बथुआ साग में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अगर आप दाल खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो यह देसी स्टाइल आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा.
इन सामग्रियों की होगी जरूरत
दाल साग बनाने के लिए आपको कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे कि चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर दाल, बथुआ साग, प्याज, लहसुन, टमाटर, जीरा, अजवाइन, तेजपत्ता, सुखी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, और तेल. इन सभी सामग्रियों को मिलाकर आप दाल साग बना सकते हैं.
नोट करें आासन रेसिपी
सबसे पहले, आप बथुआ साग को अच्छे से धोकर एक बर्तन में रखें. फिर दाल को भी मिक्स करके अच्छे से धो लें. गैस चूल्हा पर एक कुकर चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें दाल को अच्छे से फ्राई करें. फिर उसमें बथुआ साग डालकर उसमें थोड़ी सी नमक, हल्दी पाउडर, और एक जग पानी डालकर कुकर को बंद कर दें. फिर उसमें तीन से चार सिटी लगने दें, ताकि साग और दाल अच्छे से गल जाएं.फिर गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसमें जीरा, अजवाइन, तेजपत्ता, सुखी मिर्च का तड़का लगाएं. उसके बाद उसमें लहसन को 5 मिनट के लिए भुने. उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर को डालकर उसमें थोड़ी सी नमक डालकर उसे अच्छे से फ्राई होने दें. फिर उसके बाद आप तैयार किए हुए दाल को उसमें डालकर 10 मिनट के लिए पकने दें. जब अच्छे से पक जाए, तो आप इसका आनंद चावल, भुजिया, मूली के साथ ले सकते हैं.





