घर पर टमाटर उगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. यह आपकी सेहत के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है और आपको घर पर ही फ्रेश टमाटर उपलब्ध करा सकता है. किसी भी सब्जी को उगाने के लिए उसकी सही किस्म चुनना बेहद जरूरी होता है. अगर आप घर पर टमाटर उगाने की सोच रहे हैं, तो आप खास 3 किस्मों का चयन कर सकते हैं और आसानी से टमाटर अपने बगीचे में उगा सकते हैं.
काशी अमन’ वैरायटी
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने टमाटर की बेहतरीन किस्मों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. एनएससी ने बताया कि टमाटर की ‘काशी अमन’ वैरायटी के उत्तम बीजों की मदद से आप बेहतरीन टमाटर बो सकते हैं. यह किस्म भरपूर उत्पादन के लिए जानी जाती है.
आप इसके 5 ग्राम बीज मात्र 50 रुपये में घर बैठे मंगा सकते हैं. माय स्टोर पर ये बीज NSC Tomato Kashi Aman नाम से उपलब्ध हैं. माय स्टोर के अनुसार, इस किस्म को ICAR– इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च (IIVR) ने विकसित किया हैचेरी टमाटर
बगीचे में ताजा चेरी टमाटर उगाना आपके लिए बेस्ट आईडिया बन सकता है. इस खास टमाटर को ‘पोषण का छोटा पावरहाउस’ भी कहा जाता है. आप इस किस्म के 1 ग्राम बीज मात्र 100 रुपये में ऑनलाइन मंगा सकते हैं. माय स्टोर पर ये बीज NSC Cherry Tomato Seed नाम से उपलब्ध हैं. ये टमाटर इम्यूनिटी के लिए भी लाभदायक माने जाते हैं.





