छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 03 आरोपियों से 23.70 लीटर अवैध शराब जब्त।*

*

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 03 आरोपियों से 23.70 लीटर अवैध शराब जब्त।*

*थाना पंडरिया एवं चौकी पोडी पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई।*

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी पोडी थाना बोडला एवं थाना पंडरिया पुलिस ने दिनांक 31.08.2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों के कब्जे से कुल 23,700 मिलीलीटर (23.70 लीटर) अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत 5,400/- रुपये है, बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

*चौकी पोडी पुलिस की कार्रवाई*
दिनांक 31.08.2026 को चौकी पोडी पुलिस द्वारा रिवापार रोड पुल के पास, पोडी में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी छोटू पिता अंजोरी कोसले, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोधईकुण्डा, थाना पिपरिया को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 2,700 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 1,200/- रूपये है, को गवाहों के समक्ष बरामद की गई। प्रकरण में थाना बोडला के अपराध क्रमांक 105/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

*थाना पंडरिया पुलिस की कार्रवाई*
थाना पंडरिया पुलिस द्वारा दिनांक 31.08.2026 को अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में ग्राम तरहिया तालाब के पास आरोपी चंद्रजीत पिता खेमसिंह मेरावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी तरहिया, थाना पंडरिया के कब्जे से 11,000/ मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 2,200/- रूपये है, जिसे गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई। प्रकरण में थाना पंडरिया के अपराध क्रमांक 175/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में ग्राम अमलीडीहा गेट के पास आरोपी बालाराम पिता इतवारी साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी अमलीडीहा, थाना पंडरिया के कब्जे से 10,000/ मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 2,000/- रूपये है, जिसे गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई। प्रकरण में थाना पंडरिया के अपराध क्रमांक 176/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

*कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश* कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा एवं चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button