देश दुनिया

महादेव सट्टा ऐप की गोवा में 15 अगस्‍त को भव्य पार्टी, छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे 400 से अधिक सटोरिए

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर 15 अगस्त को गोवा में बड़ी पार्टी आयोजित करने वाले हैं। इसमें महादेव ऐप से जुड़े कई सटोरिए शामिल होंगे। इस पार्टी का नाम ‘फैमिली पार्टी’ रखा गया है। इसमें प्रदेश भर से 400 से अधिक सटोरिए शामिल हो सकते हैं। इसमें रायपुर से लगभग 80 हैं। सबसे अधिक दुर्ग से 140 सटोरिए हैं।

पुलिस रख रही करीब से नजर

पार्टी में शामिल होने वाले सटोरिए महादेव सट्टा ऐप के लिए काम कर रहे हैं। गोवा में सभी के लिए अलग-अलग रुकने की व्यवस्था की गई। पार्टी में शामिल होने के लिए सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के करीबी कुछ लोग दुबई से सीधे पहुंचेंगे और वहां अपनी आगे की योजना पर चर्चा करेंगे। इस पार्टी पर पुलिस की भी कड़ी नजर है। प्रदेश से गोवा जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

महादेव सट्टा ऐप से अब लड़कियों को जोड़ने की तैयारी

अब तक केवल लड़कों को ही महादेव सट्टा ऐप के काम में रखा जा रहा था। अब इस बार लड़कियों को इसमें शामिल किया जाएगा। दरअसल पुलिस को लड़कियों पर इतनी जल्दी शक भी नहीं होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में काम करने के लिए भेजा जाएगा। उनके रहने के लिए फ्लैट और हर माह सैलरी दी जाएगी।

इन शहरों में काम बढ़ाने पर जोर

कुछ सटोरिए कार से सीधे गोवा जा रहे हैं। वहीं कुछ फ्लाइट से जा रहे हैं। रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से गोवा पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ नागपुर के रास्ते जा रहे हैं। पुलिस से बच कर यहां से एक-एक कर निकल रहे हैं। नए लोगों को जोड़ने के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है। मालूम हो पुलिस और ईडी देशभर में ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालकों को गिरफ्तार कर रही है। कई पैनल को ध्वस्त किया गया है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में यह किसी को काम नहीं देने की तैयारी में है। इनका टारगेट दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में काम बढ़ाने का है।

दुबई में आयोजित हुई थी सक्सेस पार्टी

मालूम हो कि महादेव सट्टा ऐप के तीन साल पूरे होने के बाद साल 2022 में दुबई में सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी। प्रदेश से कई लोग उस पार्टी में शामिल हुए थे। सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार और फिल्म एक्टर भी इसमें शामिल हुए थे

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button